28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल के समर्थन में वाराणसी में जोरदार प्रदर्शन

 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल के समर्थन में वाराणसी में जोरदार प्रदर्शन




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी। 28, 29 एवं 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को वाराणसी मॉड्यूल में UFBU के बैनर तले SBI मुख्य शाखा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा प्रॉफिट लिंकड़ इंसेंटिव में भेदभाव समाप्त कर समान एवं न्यायसंगत नीति लागू करने की मांग उठाई वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर UFBU की ओर से श्रम मंत्रालय वित्त मंत्रालय के DFS तथा बैंक प्रबंधन के साथ लगातार वार्ता की गई लेकिन 22 सितंबर को हुई अंतिम वार्ता भी बेनतीजा रही इसके बाद यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान को जारी रखने का निर्णय लिया है

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को Work-Life Balance के साथ आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा वहीं PLI में कथित भेदभाव को समाप्त कर समान नीति लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई

धरना-प्रदर्शन में उप महामंत्री कामरेड मनोज सिंह UFBU सह-संयोजक संजय शर्मा अरुण कुमार अमरेंद्र कुमार पंकज कुमार पंकज राय अभय मिश्रा रघुवर तिवारी वीरेंद्र कुमार सिंह अश्विनी सिंह प्रभुनारायण सिंह रजनीलता शिल्पी सेठ उपासना सोनी सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे

गौरतलब है कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को ग्राहकों की सुविधा के लिए सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने