पत्रकार के साथ दारूबाज पुलिसकर्मी द्वारा किए बदतमीज़ी के खिलाफ अर्धनगं पत्रकारों का प्रदर्शन जारी
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकारों के साथ दारूबाज पुलिसकर्मी के द्वारा अभद्रता गाली गलौज मारपीट धमकी देना आम जनमानस परेशान था। संविधान में चौथा स्तंभ पत्रकार के साथ इस तरह का पांडेपुर पुलिस चौकी में जो घटनाएं घटित हुई पत्रकार संघ मीडिया कर्मी आश्चर्यचकित हैं कि अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई आश्वासन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है 4 घंटे तक बरसात में पत्रकार एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए लोग लालपुर थाने के समक्ष मांग करते रहे लेकिन वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भी नहीं पहुंचे सत्ता पक्ष के तमाम का कद्दावर मंत्री पांडेपुर के आसपास ही रहते हैं लेकिन किसी ने भी वहां पहुंचने की जरूरत नहीं समझा सत्ता पक्ष का जहां भी प्रेस कॉन्फ्रेंस होता है तुरंत तत्काल मैसेज आ जाता है और बिना सोचे समझे पत्रकार बंधु वहां पहुंचकर कवरेज करते हैं पुलिस मुख्यालय पुलिस लाइन में हर तीसरे चौथे दिन पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस खुलासा का मैसेज आ जाता है दर्जनों की संख्या में मीडिया बंधु पहुंचकर सरकार के प्रति कवरेज करके आम जनता को वाराणसी प्रशासन के अच्छे कारनामे को दिखाते हैं लेकिन आज वही पत्रकारों के ऊपर जो अभद्रता की गई है किसी भी सत्ता पक्ष का उपस्थित न होना पत्रकारों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया वहीं दूसरी तरफ बरसात में भीगते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी समाजवादी के पदाधिकारी पहुंचकर पत्रकारों का हौसला अफजाई किया और न्याय दिलाने की आश्वासन दिया धन है वाराणसी प्रशासन
