राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली का आयोजन

 # राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली का आयोजन



**राजकीय महाविद्यालय, पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)  एवं रोवर- रेंजर, भारत स्काउट व गाइड के  संयुक्त तत्वावधान में अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।** 

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ की गई, इसके बाद वंदे मातरम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन करवाया गया। 

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करते हुए प्राचार्य डॉक्टर मदन लाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नव-नामांकित स्वयंसेवकों को NSS  व स्काउट गाइड की गतिविधियों, उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों एवं राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका से परिचित कराना रहा।


राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती किरण यादव ने कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को अनुशासन, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जन-जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने NSS की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक आचार्य ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। 

रेंजर प्रभारी सुश्री रीतू शर्मा ने स्काउट गाइड के उदेश्यों पर प्रकाश डालते हुये व्यक्तित्व विकास,चरित्र निर्माण, मानव सेवा और देश सेवाकी महत्ता पर जोर दिया ।

अभिमुखीकरण कार्यक्रम के पश्चात **तिरंगा रैली** का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से आमजन को राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने महाविद्यालय के सहायक आचार्य सरोज गुर्जर, रीतू  शर्मा, दिनेश बैरवा, डॉ. धर्मवीर कुमावत, सहायक लेखा अधिकारी महेंद्र मधुकर वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने