अलवर में भाजपा के वन मंत्री का ही कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप: "लूटकर खा रही हैं*

 *अलवर में भाजपा के वन मंत्री का ही कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप: "लूटकर खा रही हैं*



*कांग्रेस वाले हालात भाजपा में भी- मंत्री के धरने से सियासत गरम, अमित शाह के दौरे से पहले बवाल*

रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

राजस्थान की राजनीति में अलवर से एक बार फिर प्रशासन vs जनप्रतिनिधि का टकराव सामने आ गया है। इस बार आरोप लगाने वाले कोई विपक्षी नहीं, बल्कि खुद सत्तारूढ़ भाजपा के *वन राज्यमंत्री संजय शर्मा* हैं।

 *क्या है पूरा मामला?*  

अलवर शहर से विधायक और वन राज्यमंत्री *संजय शर्मा* ने 12 अगस्त को अलवर कलेक्टर *अर्तिका शुक्ला* पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने का मामला 6 महीने से कलेक्टर के पास लंबित है। बार-बार आग्रह के बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ रही।  

शर्मा ने सीधे कहा - *_"कलेक्टर तो लूटकर खाने का काम कर रही है।"_* 


*सियासी भूचाल*  

मंत्री का वह वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोल दिया। पूर्व सीएम *अशोक गहलोत*, *सचिन पायलट*, *गोविंद डोटासरा* और *टीकाराम जूली* ने कहा कि सरकार में जब मंत्री की सुनवाई नहीं हो रही तो आम जनता का क्या होगा। कांग्रेस ने तंज कसा - *_"राजस्थान में जो कांग्रेस के शासन में होता था, वही भाजपा के शासन में हो रहा है।"_*


*आखिर किसका संरक्षण*  

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि कलेक्टर को किसका संरक्षण प्राप्त है। अलवर केंद्रीय मंत्री *भूपेंद्र यादव* का संसदीय क्षेत्र है और प्रशासन में उनका दखल माना जाता है। गृहमंत्री *अमित शाह* का 16 अगस्त को अलवर दौरा भी प्रस्तावित है। ऐसे में इस विवाद ने और तूल पकड़ लिया है।


➡️*सीएमओ तक पहुंचा मामला:*  

संजय शर्मा ने बताया कि यह मामला मुख्यमंत्री सचिवालय में शासन सचिव *अखिल अरोड़ा* के संज्ञान में भी लाया जा चुका है। इसके बावजूद समाधान नहीं होने पर उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।


फिलहाल अलवर प्रशासन और भाजपा के भीतर इस टकराव से पार्टी की किरकिरी हो रही है। देखना होगा कि गृहमंत्री के दौरे से पहले सरकार इस मामले को कैसे संभालती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने