*निजी स्कूलों की मांगों पर सवाल: शिक्षा व्यवस्था, बच्चों के भविष्य और जवाबदेही के बीच संतुलन जरूरी*
*स्कूल शिक्षा परिवार ने 21 अगस्त को विधानसभा घेराव की दी चेतावनी, विधायक सुरेश मोदी को सौंपा ज्ञापन; ज्ञापन में चुनावी समर्थन और जांच से जुड़े खर्च के उल्लेख को लेकर उठे गंभीर सवाल*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना क्षेत्र के निजी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर स्कूल शिक्षा परिवार ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने आगामी 21 अगस्त को जयपुर में विधानसभा घेराव एवं अनिश्चितकालीन पड़ाव की चेतावनी दी है। इसी क्रम में निजी स्कूल संचालकों ने विधायक सुरेश मोदी को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों को विधानसभा में उठाने की मांग की।
निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से बार-बार जांच, आदेश एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण विद्यालयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरटीई भुगतान, फीस एक्ट, टीसी सहित कई मुद्दों के समाधान की मांग भी ज्ञापन में रखी गई है।
*मांगों के साथ सामने आया सबसे अहम सवाल*
ज्ञापन में निजी विद्यालयों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग के साथ कुछ ऐसे उल्लेख भी किए जाने की बात सामने आई है, जिनसे शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
यदि किसी ज्ञापन में किसी जनप्रतिनिधि के चुनाव में समर्थन अथवा वोटिंग को राजनीतिक सहयोग के रूप में प्रस्तुत किया गया है, तो यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र की मांगों को राजनीतिक समर्थन या चुनावी लाभ से जोड़ना उचित है?
जनप्रतिनिधि जनता के प्रतिनिधि होते हैं। उनका दायित्व क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, निजी विद्यालयों और सरकारी शिक्षा व्यवस्था—सभी के हितों को समान दृष्टि से विधानसभा में उठाना है। ऐसे में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को किसी राजनीतिक लेन-देन की भाषा से अलग रखना ही लोकतांत्रिक मर्यादा और जनहित के अनुकूल होगा।
*जांच व्यवस्था पर भी पारदर्शिता जरूरी*
ज्ञापन में जांच प्रक्रिया तथा उससे जुड़े अधिकारियों के स्तर पर होने वाले खर्च अथवा भुगतान से संबंधित उल्लेख किए जाने की बात भी सामने आई है। यदि ऐसा उल्लेख वास्तव में ज्ञापन का हिस्सा है तो इसकी स्पष्ट संदर्भ और वैधानिकता सार्वजनिक रूप से स्पष्ट होना आवश्यक है।
जांच जांच किसी भी विद्यालय की हो या अतिथि अन्य संस्था की उनकी प्रक्रिया पारदर्शी नियम संवत और सामान होनी चाहिए यदि किसी अधिकारी पर अनुचित आर्थिक लेनदेन का संकेत दिया गया है तो उसे केवल आप के रूप में प्रसारित करने के बजाय ठोस प्रमाण के साथ सक्षम जांच एजेंसी के समक्ष उठाया जाना चाहिए।
*असली केंद्र में होना चाहिए विद्यार्थी*
निजी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और लाखों विद्यार्थी इन संस्थानों में अध्ययन करते हैं विद्यालय संचालकों की वास्तविक समस्याओं का समाधान होना भी जरूरी है लेकिन हर मांग की कसौटी विद्यार्थियों का हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए।
आरटीई भुगतान समय पर हो अनावश्यक जांच से विद्यालयों को रात मिले फीस संबंधी नियम स्पष्ट हो आईटीसी जारी करने की प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा विद्यालय कर्मचारियों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा मिले ऐसी मांगे यदि नियमों और विद्यार्थी हित के अनुरूप है तो सरकार को उन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित होना आज चाहिए कि आप किसी भी निजी हित को विद्यार्थियों के व्यापक हित से ऊपर ने रखा जाए।
*शिक्षा को राजनीति से नहीं, नीति से समाधान होना चाहिए*
स्कूल शिक्षा परिवार ने सरकार को 15 अगस्त तक समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है समाधान नहीं होने पर 21 अगस्त को जयपुर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है विधायक सुरेश मोदी ने स्कूल संचालकों की समस्याएं सुनकर उन्हें उचित स्तर पर उठाने और समाधान के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया है।
*विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हो यह अत्यंत आवश्यक है*
