*भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गटन*
*रतनलाल शर्मा अध्यक्ष नियुक्त*
भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील की बैठक श्री रतन रघुनाथ गौ शाला परिसर में आयोजित हुई।
बैठक का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष पूरनसिंह चौहान,महंत ईश्वरलाल,जिला मंत्री महेंद्र खीचड़ ने मां भारती,भगवान बलराम एवं संस्थापक दतोंपंत टेगड़ी जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया।
बैठक का संचालन करते हुए सीकर नगर मंत्री जयप्रकाश सैनी ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति,कार्य पद्धति एवं संस्थापक दतोंपंत टेगड़ी जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
सैनी ने बताया की भारतीय किसान संघ त्रि स्तरीय व्यवस्था से संचालित होने वाला संगठन है जिसमें संगठनात्मक रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्य रहते है।
संगठनात्मक कार्य में मासिक बैठक,अभ्यास वर्ग,अधिवेशन,सम्मेलन,कार्यशाला आदि के द्वारा कार्यकर्ता का निर्माण किया जाता है।
आंदोलनात्मक कार्य में ज्ञापन देना,प्रतिनिधि मंडल का मिलना,धरना ,घेराव,प्रदर्शन आदि आंदोलन के प्रकार है।
रचनात्मक कार्य में कृषि को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के लिए सरकारी कृषि संस्थानों की सुविधाओं एवं नवीनतम तकनीक की जानकारी करवाना।आदि कार्य सम्पन्न होते है।
इस अवसर पर तहसील इकाई का गठन किया गया जिसमें रतनलाल शर्मा झिलमिल अध्यक्ष,गोपाल तूनवा उपाध्यक्ष,सुरेश चारण गौ सेवा प्रमुख,परसराम सैनी पर्यावरण प्रमुख,मोतीलाल गनेडी विद्युत प्रमुख ,कानाराम तिडौकी विधि सलाहकार,कैलाश सेन को सूचना आयाम प्रमुख नियुक्त किया गया।
तहसील इकाई के गठन के पश्चात सभी सदस्यों ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिला इकाई सदस्यों ने महंत ईश्वरलाल जी एवं गौ शाला संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने पर कमल शर्मा का प्रतीक चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पूरनसिंह चौहान ने सभी नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और पदभार ग्रहण करवाया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री महेंद्र खीचड़, जिला सह मंत्री प्यारेलाल खीचड़,जिला कोषाध्यक्ष निर्मल टांक,जिला पर्यावरण संरक्षण प्रमुख नरेंद्र सिंह शेखावत,जिला कार्यकारिणी सदस्य श्योपाल सिंह,सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

