जोबनेर में आर्यिका का भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह संपन्न*

 *जोबनेर में आर्यिका का भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह संपन्न*



संवाददाता – गौरव पारीक


जोबनेर जैन समाज में परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज की सुशिष्या एवं पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी की सुशिष्या परम पूज्य आर्यिका 105 श्री सिद्धी श्री माताजी, परम पूज्य आर्यिका 105 श्री संयम श्री माताजी तथा क्षुल्लिका शील श्री माताजी के चातुर्मास 2026 के मंगल कलश स्थापना समारोह का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।मुनि संघ प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय बड़जात्या एवं महामंत्री मोंटू ठोलिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भगवान के अभिषेक, शांतिधारा एवं सहस्रनाम धारा से हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण का सौभाग्य अमित कुमार एवं अभिषेक कुमार छाबड़ा परिवार को प्राप्त हुआ।

ध्वजारोहण के बाद आर्यिका संघ के सान्निध्य में समाजजनों की भव्य शोभायात्रा श्री शांति वीर जैन गुरुकुल प्रांगण पहुंची। यहां मंगलाचरण, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य समारोह का शुभारंभ हुआ। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन का सौभाग्य नरेंद्र जी एवं विकास जी सेठी (नसीराबाद), अनीता बुआ तथा रविंद्र जी एवं अखिलेश जी पांडे (अनोप बुआ) को प्राप्त हुआ।पाद प्रक्षालन का सौभाग्य डॉ. राजकुमार, प्रमोद कुमार, रमेश कुमार एवं मुकेश कुमार बड़जात्या परिवार को मिला। शास्त्र भेंट का सौभाग्य अमित कुमार एवं अभिषेक कुमार छाबड़ा, राकेश कुमार एवं पीयूष कुमार सेठी तथा सोहनपाल एवं जिनेंद्र कुमार गंगवाल को प्राप्त हुआ। वस्त्र भेंट का सौभाग्य आशीष कुमार एवं जिनेश कुमार ठोलिया, महावीर प्रसाद एवं संजय कुमार, अजय कुमार बड़जात्या तथा प्रवीण कुमार एवं अंकेश कुमार ठोलिया को मिला। कमंडल भेंट का सौभाग्य मनीष कुमार एवं सम्यक कुमार सेठी परिवार को प्राप्त हुआ।चातुर्मास 2026 के मंगल कलशों के पुण्यार्जकों में प्रथम कलश का सौभाग्य माणकचंद जी, सुरेशचंद जी, रमेशचंद जी, महेशचंद जी, दिनेश कुमार जी बड़जात्या परिवार (मुरलीपुरा) को मिला। द्वितीय कलश शांतिलाल जी, महेंद्र कुमार जी एवं विनोद कुमार जी बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ। तृतीय कलश मनीष कुमार जी एवं सम्यक कुमार जी सेठी परिवार, चतुर्थ कलश अमित कुमार एवं अभिषेक कुमार छाबड़ा तथा पंचम कलश मुकेश कुमार एवं ऋत्विक कुमार पाटनी को प्राप्त हुआ।अन्य मंगल कलशों के पुण्यार्जकों में डॉ. रमेश कुमार एवं सौरभ कुमार सेठी, शांतिलाल एवं महेंद्र कुमार बड़जात्या (प्रतापपुरा), रमेश कुमार, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, दिनेश कुमार एवं मनोज कुमार बड़जात्या, सोहनपाल एवं जिनेंद्र कुमार गंगवाल तथा नरेश कुमार एवं नमन कुमार बड़जात्या शामिल रहे।

समारोह के समापन पर आर्यिका माताजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वचन प्रदान किए। इसके पश्चात आहार चर्या अमित कुमार एवं अभिषेक कुमार छाबड़ा के निवास पर संपन्न हुई तथा समस्त समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने