आम आदमी पार्टी उदयपुर की संगठन विस्तार बैठक संपन्न

 आम आदमी पार्टी उदयपुर की संगठन विस्तार बैठक संपन्न



उदयपुर।

आम आदमी पार्टी, उदयपुर की संगठन विस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज पूर्व दिल्ली महापौर श्री महेश खींची के मुख्य आतिथ्य एवं लकी रोशिया दिल्ली करोल बाग वार्ड नंबर 28 अध्यक्ष के सानिध्य में आयोजित की गई।


बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री महेश खींची ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।


बैठक का नेतृत्व एवं समन्वय आम आदमी पार्टी, उदयपुर के जिला अध्यक्ष राजेश चौहान ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद हनीफ,  निर्भय सिंह राठौड़ राहुल सेनानी उमेश खंडेलवाल राजकुमार जरौली कल्पना कल्पना       सुहालका सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने