*युवाओं में सेवा भाव जगाना ही एनएसएस का मुख्य उद्देश्य, संस्कृत संस्कृति की आत्मा: डॉ. पूनम गुप्ता*
आज दिनांक 25.8.26 को राजकीय महाविद्यालय चाकसू में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय अभिन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इसी गरिमामयी अवसर पर महाविद्यालय में 'संस्कृत सप्ताह' का भव्य शुभारंभ भी किया ग
या।
कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आगामी सत्र की व्यापक कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने भविष्य में आयोजित होने वाले सात दिवसीय विशेष शिविरों, गोद लिए गए गांवों में सामाजिक सुधार गतिविधियों, स्वास्थ्य व साक्षरता जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समझाया।
प्राचार्या डॉ. पूनम गुप्ता के मार्गदर्शन में देववाणी और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा अत्यंत सुमधुर स्वर में संस्कृत श्लोकों, सूक्तियों और मंगलाचरण का सस्वर पठन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर सांस्कृतिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ एनएसएस स्वयंसेवक व छात्राएं उपस्थित रहे । <This message was edited>
