्जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर आज निकलेगा जुलूस बड़ी संख्या में शामिल होंगे अकीदतमंद

 ्जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर आज निकलेगा जुलूस


बड़ी संख्या में शामिल होंगे अकीदतमंद



जयपुर. जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहरभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वाहिद मेमोरियल वेलफेयर एण्ड रिलीफ सोसायटी की ओर से 26 अगस्त को राजधानी जयपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन होगा। हुजूर-ए-अकरम सल्ललाहु अलैहि व सल्लम की तालीमात को आम करने और जीवन में व्यवहारिक तौर पर अपनाने पर विशेष बल देते हुए आयोजन होंगे। इसी के साथ बुधवार को दोपहर 2 बजे घाटगेट से जुलूस निकाला जाएगा, जो चार दरवाजा होते हुए करबला पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगा।

कन्वीनर-ए-इज्लास निजाम अशरफ, हाजी हसीन अहमद खान के अनुसार जुलूस में जयपुर शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। वहीं सेंट्रल मिलाद कमेटी जयपुर के हाजी नायब खान व ओवैस खान ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस व प्रशासन के सहयोग का आग्रह किया। जुलूस में हाथी, घोड़े, बग्गी, वाहन एवं पैदल यात्री शामिल रहेंगे।

.............................................

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने