*पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 *पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार*


रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

पाटन। पुलिस थाना पाटन ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान महेश शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी हसामपुर, थाना पाटन, जिला सीकर के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक सीकर ,प्रवीण नायक नूनावत आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना ,लोकेश मीणा तथा पुलिस उप अधीक्षक , सुशील मान के सुपरविजन में थाना प्रभारी रमेश मीणा  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आरोपी को गांजे सहित गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से बिना लाइसेंस/परमिट के अवैध रूप से गांजा बेचकर मुनाफा कमाने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 142/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई में पाटन थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने