*11 माह से वेतन नहीं मिलने पर MSRGY कार्मिकों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
जयपुर। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना (MSRGY) के कार्मिकों ने अपनी विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर आज मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजस्थान के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्मिक एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्मिकों का आरोप है कि पिछले 11 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे सभी कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों की स्थायीकरण (परमानेंट) संबंधी फाइलें वित्त विभाग द्वारा मंगाई जा चुकी हैं, लेकिन स्वायत्त शासन विभाग की फाइल अभी तक नहीं मंगाई गई, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र वेतन भुगतान, लंबित मांगों के समाधान और स्थायीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है।
