*उपकारागृह नीम का थाना में गायत्री परिवार द्वारा गायत्री यज्ञ का आयोजन*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीम का थाना:- उपकारागृह नीम का थाना में आज गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री यज्ञ एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के जीवन में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करना रहा।
गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत गायत्री यज्ञ संपन्न कराया तथा बंदियों को सदाचार, आत्मचिंतन, नशामुक्ति, अनुशासन एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बंदियों ने भी श्रद्धापूर्वक यज्ञ में आहुति देकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लिया। आज दिनांक 02/08/2026 को गायत्री परिवार के प्रबुद्ध जनों द्वारा गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया दौरान कार्यक्रम गायत्री परिवार से जुड़ी हुई श्रीमती विमला बजाज, ललिता शर्मा का भी सहयोग रहा तथा जेलर रमेश राजपुरोहित, विधि सहायक चन्दन करोटवान एवं जेल स्टाफ़ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपकारागृह प्रशासन ने गायत्री परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक आयोजन बंदियों के मानसिक, नैतिक एवं सामाजिक पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
