*उच्चैन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की: विलान चटपुरा से 5 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार*
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
उच्चैन कस्बे में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार उच्चैन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विलान चटपुरा क्षेत्र में एक महिला अवैध शराब बेच रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर महिला को 5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
