उच्चैन निकाय चुनाव: SDM ने दलों से आचार संहिता के सख्त पालन को कहा, होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री नहीं लगाने के निर्देश*

 संजय चौहान रूपवास भरतपुर 



उच्चैन निकाय चुनाव: SDM ने दलों से आचार संहिता के सख्त पालन को कहा, होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री नहीं लगाने के निर्देश*



उच्चैन

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। SDM ने सभी राजनीतिक दलों की बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता के सख्त पालन के निर्देश दिए हैं।


बैठक में SDM ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी पार्टी, प्रत्याशी या कार्यकर्ता बिना अनुमति के होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री नहीं लगाएगा। सार्वजनिक स्थानों, सरकारी बिल्डिंग्स, पेड़ों और बिजली के खंभों पर प्रचार सामग्री लगाना प्रतिबंधित रहेगा।


SDM ने निर्देश दिए कि सभी दल आचार संहिता का पालन करें। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामग्री को तुरंत हटवाया जाएगा। साथ ही लाउडस्पीकर, रैली और जुलूस के लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।


प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर कहीं अवैध प्रचार सामग्री दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने