डाबला नीमकाथाना: पाटन पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहार डाबला से *हरियाणा सीमा बॉर्डर* *स्थित बड़े वाले बालाजी मंदिर तक जाने वाला लगभग 3 किलोमीटर का मार्ग देखरेख के अभाव में पूरी तरह बदहाल सड़क*

 *डाबला नीमकाथाना: पाटन पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहार डाबला से *हरियाणा सीमा बॉर्डर* *स्थित बड़े वाले बालाजी मंदिर तक जाने वाला लगभग 3 किलोमीटर का मार्ग देखरेख के अभाव में पूरी तरह बदहाल सड़क*





रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

नीम खंड थाना विधानसभा के क्षेत्र पाटन पंचायत समिति के अधीन ग्राम पंचायत बिहार डाबला के अधीन विकास कार्यों की स्थिति इतनी दयनीय है कि अब यह सड़क कम और तालाब या झील ज्यादा नजर आती है। क्षेत्र की इस प्रमुख समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सैनी ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर कड़ा आक्रोश जताया है।

नरेंद्र सैनी ने बताया कि इस जर्जर मार्ग को लेकर पूर्व में भी ग्रामवासियों ने विरोध-प्रदर्शन कर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का ध्यान आकर्षित करवाया था। जिसके बाद PWD अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

*वीआईपी रूट एवं अंतर राज्य मार्ग होने के बाद भी सुध नहीं*

आक्रोश व्यक्त करते हुए सैनी ने कहा कि इस मार्ग से नीमकाथाना के वर्तमान व पूर्व विधायक के साथ-साथ पड़ोसी खेतड़ी क्षेत्र के विधायक भी अक्सर गुजरते हैं। इसके बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस सड़क की सुध लेने की ज़हमत नहीं उठाई। सीकर जिले की अंतिम सीमा और हरियाणा बॉर्डर पर स्थित होने के कारण डाबला क्षेत्र विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा है। पिछले 10 वर्षों में यहाँ की सड़कों का कोई नया निर्माण या ठोस मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, जिससे सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं।

जनता के जागने पर आंदोलन की चेतावनी।

नरेंद्र सैनी ने नीमकाथाना PWD विभाग के अधिकारियों, वर्तमान विधायक तथा पूर्व विधायकों से अपील की है कि वे मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एवं त्वरित गति से संज्ञान लें और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाएं। सैनी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस दिशा में कदम नहीं उठाया, तो यहाँ की जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी और उग्र आंदोलन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने