*पाटन पुलिस की बड़ी सफलता: 2 साल से फरार टॉप-10 हार्डकोर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर हंसराज गिरफ्तार, न्यायालय से घोषित था,स्थायी वारंटी*
रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन (सीकर) पुलिस थाना ने क्षेत्र के एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी थाना हाजा का हार्डकोर व टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल हंसराज गुर्जर (35) है, जो पिछले करीब दो साल से फरार चल रहा था। माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ चार अलग-अलग मामलों में स्थायी वारंट जारी किए गए थे।
अभियान के तहत मिली सफलता
जयपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IPS) राहुल प्रकाश एवं सीकर पुलिस अधीक्षक (IPS) प्रवीण नायक नूनावत द्वारा फरार चल रहे स्थायी वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ के कड़े निर्देश जारी किए गए थे।
इन निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नीमकाथाना) लोकेश मीणा के सुपरविजन तथा पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त नीमकाथाना) सुशील मान के मार्गदर्शन में पाटन थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
चार मामलों में चल रहा था वांछित
पाटन पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और निरंतर निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बागवाला (तन किशोरपुरा, थाना पाटन) निवासी हंसराज पुत्र किशनलाल गुर्जर को धर दबोचा। आरोपी वर्ष 2010 से 2013 के बीच दर्ज कई आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर भाग रहा था।
आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित प्रकरणों में स्थायी वारंट लंबित थे:
* प्रकरण संख्या 34/2010
* प्रकरण संख्या 94/2011
* प्रकरण संख्या 192/2013
* प्रकरण संख्या 228/2013
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में पाटन थानाधिकारी रमेश (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम की मुख्य भूमिका रही। टीम में शामिल अन्य सदस्य:
* धर्मवीर (कांस्टेबल 1065)
* आजाद सिंह (कांस्टेबल 242)
* बलबीर (कांस्टेबल 547)
* राकेश कुमार (कांस्टेबल 223)
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वांछित व शातिर अपराधियों के खिलाफ पाटन पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया ।
