गहनौली थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह व पुलिसकर्मियों ने लगाया पौधा, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश*

 संजय चौहान रूपवास भरतपुर 


*गहनौली थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह व पुलिसकर्मियों ने लगाया पौधा, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश*



*भरतपुर।* पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से थाना गहनौली में थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


थाना प्रभारी श्री कृष्णवीर सिंह व समस्त पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में ताड़ का पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें बचाने की अपील की।


थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करना भी है। पेड़ लगाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इससे पर्यावरण शुद्ध होगा और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा मिलेगी।


कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। थाना परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए आगे भी पौधारोपण किया जाएगा।


*फोटो कैप्शन:* थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह व पुलिसकर्मी थाना गहनौली परिसर में पौधा लगाते हुए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने