गणिनी आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी ससंघ का भव्य चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव*

 गणिनी आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी ससंघ का भव्य चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव* -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर। कल 2 अगस्त 2026 को प्रचार संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी ससंघ का भव्य चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव आज दोपहर 1:00 बजे गायत्री भवन, वरुण पथ थाना के पास, मानसरोवर, जयपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ आयोजित होगा।
इस ऐतिहासिक एवं भव्य धार्मिक आयोजन में जयपुर ही नहीं, बल्कि राजस्थान एवं देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के पधारने की संभावना है। कार्यक्रम में कलश स्थापना, मंगल प्रवचन, धर्मसभा तथा अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।
समस्त जैन समाज एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर के साक्षी बनने, धर्मलाभ प्राप्त करने तथा पूज्य माताजी के मंगल आशीर्वाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने