श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय , लक्ष्मणगढ़ (सीकर )में दिनांक 30 एवं 31 जुलाई 2026 को दो दिवसीय "साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला"

श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय , लक्ष्मणगढ़ (सीकर )में दिनांक 30 एवं 31 जुलाई 2026 को दो दिवसीय "साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला" (Cyber Safety & Security Awareness Workshop) का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला के समन्वयक श्री प्रेम सिंह शेखावत ने बताया कि यह कार्यशाला इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार की "सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता" (ISEA-III) परियोजना के अंतर्गत, बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बीकानेर के मार्गदर्शन एवं समन्वय से आयोजित की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं आमजन को इंटरनेट तथा डिजिटल तकनीकों के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक उपयोग हेतु प्रशिक्षित करना था। दोनों दिन विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन, बहु-कारक प्रमाणीकरण, फ़िशिंग एवं ईमेल धोखाधड़ी से बचाव, यूपीआई एवं डिजिटल भुगतान सुरक्षा, क्यूआर कोड घोटाले, सोशल मीडिया सुरक्षा, मोबाइल सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, पहचान की चोरी, मालवेयर व रैनसमवेयर, साइबर बुलिंग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित उपयोग जैसे विषय सम्मिलित थे।
इस दो दिवसीय कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा विशेषज्ञों के साथ सक्रिय संवाद किया। कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को "साइबर सुरक्षा शपथ" दिलाई गई तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि प्रतिभागी भविष्य में किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत सही कदम उठा सकें। प्रतिभागियों से लिखित फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
मो.फारूक़ ने कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग हेतु वक्ताओं तथा समस्त प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला से प्राप्त जानकारी विद्यार्थियों एवं समाज के लिए दैनिक जीवन में उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यशाला के दौरान मंच संचालन डॉ आनन्द शर्मा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने