राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक्सीलेंस अवार्ड-2026 समारोह; डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रहे मुख्य अतिथि
जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक निजी न्यूज चैनल की ओर से एक्सीलेंस अवार्ड-2026 समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रहे। अतिथि के तौर पर डॉ. आजम बेग मौजूद रहे।समारोह में जनता की आवाज उठाने और यूनानी चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. मकबूल अहमद को शॉल ओढ़ाकर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान और यूनानी पद्धति के प्रचार-प्रसार के प्रयासों की सराहना की गई। वहीं डॉ. फरहत चौधरी को भी शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. खालिद, डॉ. शाहिद अली, डॉ. हारून और एहसान उल्लाह खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित चिकित्सकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समाज और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नई ऊर्जा देते हैं। साथ ही यूनानी चिकित्सा को आमजन तक पहुंचाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।