*आपदा और दुर्घटना में जरूरतमंदों की मदद के लिए स्टीकर बिक्री अभियान*
आपदा और आकस्मिक दुर्घटनाओं के समय जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से एस.एन.के.पी.राजकीय महाविद्यालय, नीमकाथाना में स्टीकर बिक्री अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री संतोष कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने स्काउटिंग और गाइडिंग को युवाओं के सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण और सामुदायिक सेवा का एक प्रभावी साधन बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्काउटिंग और गाइडिंग बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का संचार करती है।
इस अवसर पर रोवर लीडर डॉ. बलवीर सिंह अभय, डॉ. मनमोहन सैनी ,रेंजर लीडर ऋचा गौर ,जिला युवा सहायक सचिव पीयूष टेलर, रोवर गजेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, रेंजर नेहा नायक, अनुराधा मनीषा सैनी, टीना, नचिता यादव, करीना और पूजा भार्गव के साथ-साथ कई अन्य रोवर और रेंजर शामिल थे। वक्ताओं ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स केवल एक संगठन नहीं बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और मानवता के मूल्यों पर आधारित जीवन शैली है। अपनी गतिविधियों के माध्यम से, यह संगठन युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। स्काउट-गाइड का मूल उद्देश्य सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
