हनुमान जयंती सेवा, साहस और समर्पण की प्रेरणा देती है : नित्यानंद महाराज
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। सुसुवाही स्थित श्री नित्य निकुंज रस सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष नित्यानंद जी महाराज ने हनुमान जयंती पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती भक्ति शक्ति साहस और समर्पण का पावन पर्व है। भगवान हनुमान का जीवन सेवा विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा सुंदरकांड और श्रीराम नाम का स्मरण करने के साथ जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए धनतेरस पर उन्होंने आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए स्वास्थ्य को वास्तविक संपदा बताया दीपावली को प्रकाश और आध्यात्मिक चेतना का पर्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह अज्ञान और नकारात्मकता दूर करने का संदेश देती है। वहीं गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण और गौसेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी पर्वों को प्रेम सद्भाव और श्रद्धा के साथ मनाने की अपील करते हुए सबके सुख शांति और समृद्धि की मंगलकामना
की। जयंती सेवा, साहस और समर्पण की प्रेरणा देती है : नित्यानंद महाराज
