नशा मुक्ति बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय सीकर


नशा मुक्ति बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



चीपलाटा से नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए स्काउट रोवर लीडर।


राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को ग्राम पंचायत चीपलाटा के सरपंच श्री सांवरमल जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


यह बाइक रैली सीकर से बहरोड़, गदपुरी होते हुए नेशनल हेडक्वार्टर, नई दिल्ली तक जाएगी। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज एवं नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।


इस अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय सीकर से दो रोवर लीडर रैली में सहभागिता के लिए रवाना हुए।


1. रोवर लीडर राम प्रसाद भास्कर – शिवाजी ओपन रोवर क्रू, सकराय, थोई।

2. रोवर लीडर पीताम्बर लौरा – महाराणा प्रताप ओपन रोवर क्रू, ट्रेनिंग सेंटर बनाथला, दातारामगढ़।


दोनों रोवर लीडर बाइक रैली के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर आमजन को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेंगे तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश देंगे।


इस अवसर पर सरपंच श्री सांवरमल चीपलाटा स्कूल के प्रधानाध्यापक , स्काउटर घासी राम वर्मा, मनीष कुमावत, रामकुमार यादव गिरधारी लाल भास्कर, सरदार मल, अजय भास्कर, शंकर लाल कुमावत ने रैली के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।


संदेश: नशा मुक्त हो देश अपना, स्वस्थ हो भारत अपना।


राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड

जिला मुख्यालय – सीकर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने