भाजपा के प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा का गुलाबबाग कार्यालय पर भव्य स्वागत
जनता की दहाड़
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर रविवार को गुलाबबाग स्थित महानगर कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ रामकुमार विश्वकर्मा द्वारा संगठन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति है केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और ओबीसी समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा समारोह में महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हीरा यादव ने प्रदेश मंत्री का अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में वाराणसी महानगर का संगठन निरंतर नए आयाम छू रहा है रामकुमार विश्वकर्मा जी के आगमन से वाराणसी के ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रमोद यादव मुन्ना योगेश वर्मा महेंद्र सिंह झगडू रहे।
