*नीमकाथाना में खेतड़ी मोड़ से आगे गोयल गिफ्ट और कॉस्मेटिक स्टोर पर दिनदहाड़े गल्ले से चोरी*
रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
नीमकाथाना में खेतड़ी मोड़ से आगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने गोयल गिफ्ट और कॉस्मेटिक दुकान पर एक यूवक द्वारा दिनदहाड़े दुकान के गल्ले से तकरीब ₹25000 ले गया।
दुकानदार उस समय घर में गया हुआ था घर और दुकान अटैच है इसका मौका देखकर एक यूवक द्वारा दुकान के गल्ले में से ₹25000 नगद ले गया,जैसा कि दुकानदार ने बताया।
सारी घटना दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना घटने के पश्चात दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस ने मौका स्थल की जांच कर यूवक की तलाश में गहनता से जुटी।
