*नीमकाथाना में ढाई साल में नही बनी डेढ़ किलोमीटर रोड़, 3 माह पहले हटाया था अतिक्रमण ,नहीं हटाया गया अभी तक मलबा*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
नीमकाथाना में (स्टेट हाईवे)शाहपुरा रोड़ पर सड़क चौड़ीकरण हेतु अतिक्रमण हटाया गया था।
अतिक्रमण तीन माह पहले हटाया गया था,लेकिन मलबा अभी तक भी नहीं उठाया गया और नीमकाथाना के हृदय से गुजरने वाली शाहपुरा सड़क इस कदर टूटी-फूटी है कि पैदल राहगीर भी नहीं चल पा सकता है। गाड़ियां, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन तो हिचकोले लेती निकलतें है ।
जबकि नीमकाथाना के स्थानीय सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की आंखों के सामने और वें स्वयं भी इसी रास्ते से यात्रा कर रहे हैं,लेकिन इसे दुरुस्त करवाने के लिए इन जनप्रतिनिधियों को कोई फिक्र नहीं है, कोई मतलब भी नहीं है।
आमजन और नीमकाथाना से गुजरने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़े।
जिम्मेवार प्रशासन और राजनीतिज्ञ मुक दर्शक बने बैठे हैं।
