बीएचयू में हर्बल औषधि अनुसंधान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

 बीएचयू में हर्बल औषधि अनुसंधान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ



देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने औषधीय पौधों कैंसररोधी दवाओं और आधुनिक अनुसंधान की संभावनाओं पर की चर्चा


डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू के आयुर्विज्ञान संस्थान के आयुर्वेद संकाय स्थित द्रव्यगुण विभाग की ओर से हर्बल औषधि अनुसंधान में नवीनतम प्रगति पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का रविवार को के.एन. उडप्पा सभागार में शुभारंभ हुआ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट एडवांसमेंट इन हर्बल ड्रग रिसर्च IC-RAHDR-2026 नामक यह सम्मेलन 3 नवंबर तक चलेगा इसमें भारत सहित विभिन्न देशों के वैज्ञानिक शिक्षाविद चिकित्सक और शोधकर्ता भाग ले रहे हैं उद्घाटन समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे पद्मश्री प्रो. मनोरंजन साहू मुख्य अतिथि तथा रूस के मॉस्को स्थित सेचेनोव विश्वविद्यालय की प्रो. इरीना वी. ग्रेवल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं  समारोह में बीएचयू के आयुर्विज्ञान संस्थान के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. के.एन. द्विवेदी उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय  देहरादून के प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार तथा आयुर्वेद संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. के.एच.एच.वी.एस.एस. नरसिम्हा मूर्ति की उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ  द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया  जबकि सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. राजेश कुमार सिंह ने सम्मेलन के उद्देश्यों एवं रूपरेखा की जानकारी दी इस अवसर पर सम्मेलन की सार-पुस्तिका का विमोचन तथा एकेडमी ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी साइंसेज का उद्घाटन भी किया गया सम्मेलन के प्रथम दिन आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में हर्बल औषधियों की खोज एवं विकास  औषधीय पौधों की पहचान और प्रामाणिकता  पादप रासायनिक घटकों के विश्लेषण प्राकृतिक उत्पादों से कैंसररोधी औषधियों की खोज तथा हर्बल औषधियों के औषधीय एवं औषध क्रियात्मक मूल्यांकन जैसे विषयों पर चर्चा हुई इसके साथ ही हर्बल औषधीय फॉर्मूलेशन और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के साथ जोड़ने की संभावनाओं पर भी विशेषज्ञों ने विचार रखे वक्ताओं ने हर्बल औषधियों के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान अंतर्विषयी सहयोग तथा प्रमाण आधारित चिकित्सा पद्धति के महत्व पर जोर दिया सम्मेलन का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेदिक एवं हर्बल ज्ञान को आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों से जोड़कर सुरक्षित  प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित औषधियों के विकास को प्रोत्साहित करना है आयोजन का संयोजन द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार सिंह कर रहे हैं जबकि डॉ. राजेश कुमार सिंह आयोजन सचिव की भूमिका निभा रहे हैं आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को अपने अनुसंधान निष्कर्ष साझा करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध सहयोग की नई संभावनाएं विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने