राजातालाब में बाइक सवार उचक्कों ने पत्रकार का मोबाइल छीना हाईवे पर लगातार छिनैती की घटनाओं से लोगों में नाराजगी

 राजातालाब में बाइक सवार उचक्कों ने पत्रकार का मोबाइल छीना हाईवे पर लगातार छिनैती की घटनाओं से लोगों में नाराजगी





डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी। हाईवे पर बाइक सवार उचक्कों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को राजातालाब में काले रंग की अपाचे बाइक सवार दो उचक्कों ने पत्रकार ओमकारनाथ का मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए पीड़ित ने राजातालाब थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की ओमकारनाथ मूलरूप से मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खरगरामपुर गांव के निवासी हैं  वह अपनी पत्नी के साथ लालपुर चट्टी स्थित अपने आवास जा रहे थे इसी दौरान राजातालाब पहुंचने पर उन्होंने किसी से फोन पर बातचीत की बातचीत समाप्त होने के बाद जैसे ही वह मोबाइल फोन पैंट की पीछे वाली जेब में रख रहे थे  तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया इसके बाद फरार हो गए अचानक हुई घटना से ओमकारनाथ हतप्रभ रह गए उन्होंने तत्काल बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन दोनों तेज रफ्तार से मिर्जामुराद की ओर भाग निकले  इसके बाद उन्होंने राजातालाब थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।








स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और उसके आसपास के इलाकों में आएदिन बाइक सवार उचक्कों द्वारा छीनने की घटनाएं हो रही हैं। राहगीरों को निशाना बनाकर बदमाश आसानी से फरार हो जाते हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से पुलिस के प्रति भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने हाईवे पर पुलिस गश्त बढ़ाने और मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने