*बाल दिवस पर रेलवे कर्मचारियों के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित*
*दी जैक्सन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ऑफ़ द एम्प्लाय ऑफ़ रेलवे लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम*
बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर क़ो दी जैक्सन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ऑफ़ द एम्प्लाय ऑफ़ रेलवे लिमिटेड द्वारा अरावली सभागार, गणपति नगर, जयपुर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में लगभग 300 विद्यार्थी एवं अभिभावक शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि *Sr. DPO श्री सत्येंद्र यादव एवं Sr. DEE श्री नितेश कुमार मीणा* ने कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, परा स्नातक एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सोसाइटी मे अंशधारक रेल अधिकारियों /कर्मचारियों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सोसाइटी पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था सदस्यों के आर्थिक हितों के साथ-साथ उनके परिवार एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रतिबद्ध है।
सम्मान समारोह मे उप सभापति श्री सुभाष चंद मीणा, निदेशक जयपुर श्री सुरेंद्र सिंह बधाला तथा अजमेर के निदेशक श्री प्रवीण एवं श्री महेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निदेशक सुरेंद्र सिंह बधाला ने किया। कार्यक्रम में जयपुर शाखा प्रबंधक श्री सुनील कुमार सामरिया, प्रबंधक प्रथम श्री विक्रम सिंह भाटी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

