*इमली वाले बाबा के 293 वे उर्स मुबारक़ 09/11/2026 को कुल की महफ़िल और फ़ातिहा के साथ संपन्न*
उदयपुर
हज़रत शाह सय्यद अब्दुल शकूर साबिर अली चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह ( इमली वाले बाबा ) का गुलाब बाग स्तिथ दरगाह पर रविवार को आस्ताने आलिया पर कुल की महफ़िल और फातिहा के साथ संपन्न !
दरगाह इन्तेजामिया कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक शाह "बहादुर " ने बताया की हज़रत इमली वाले बाबा के 293 वे उर्से पाक मे दिनांक 09/11/2026 सोमवार को बाद नमाज जौहर के कुल की महफ़िल की शुरुआत नातख्वा अब्दुल हफ़िज़ कादरी ने हम्द,नात, और मनकबत से की इसके बाद कव्वाल आसिफ नजीर नियाजी और उनके हमनवाओ ने कलाम "वाह क्या जुदो करम है शहै बतहां तेरा, नहीं सुनता ही माँगने वाला तेरा!और "अता के करम के समंदर है ख्वाजा"
से की इनके बाद इरशाद दिलशाद साबरी और उनके हमनवाओ ने सूफियाना कलामो "मन कुंतो मौला अली और ताज़दारे हरम हो निगाहे करम " का नजराना पेश किया ! और असर की नमाज के बाद कुल की रस्म मे हज़रत अमीर खुशरो के द्वारा लिखा गया कलाम "आज रंग है री माँ " पेश किया गया,इस मौके पर कई जायरिनो के द्वारा चादर पेश की गईं जिसमे हज़रत पठान शाह बाबा, हज़रत पिले शाह बाबा दरगाह के सदर सलीम शाह साहब,पहाड़ वाले बाबा के रफीक भाई नेआस्ताने आलिया पर चादर पेश की गईं,,और कई जायरीनो के द्वारा तब्बूर्रुक तकसीम किया गया कुल की फातिहा मौलाना तौक़ीर रज़ा ने पढ़ी! इस मौके पर हज्जन नसीम हुसैन नूरी, इमरान हुसैन नूरी, फारूक हुसैन नूरी तौसीफ़ हुसैन, हज ट्रेनर जहिरुद्दीन सक्का,मोहम्मद रफीक (लट्टू भाई ),निसार खां, वारसी बाबा, लियाकत हुसैन (बाबू जी भाई ),आकिब हुसैन, और सैकड़ो हाजिरीन जायरिन मौजूद रहे जिनको कुल के छिट्टे दिए गए!
उर्से पाक के मुबारक मौके दरगाह इन्तेजामिया कमेटी की तरफ से शासन, प्रशासन, इलेक्ट्रोनिक मिडिया, प्रिंट मिडिया और नगर निगम का धन्यवाद ज्ञापित करती है
