रावजी हाटा स्थित श्री मीठाराम जी मंदिर में 14 नवंबर को होगा अन्नकूट महोत्सव

 रावजी हाटा स्थित श्री मीठाराम जी मंदिर में 14 नवंबर को होगा अन्नकूट महोत्सव



उदयपुर। रावजी हाटा स्थित श्री मीठाराम जी मंदिर में 14 नवंबर, शनिवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। स्वस्थान श्री रामानंद संप्रदाय सिद्धपीठ श्री नृसिंह द्वारा आयोजित इस महोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

महंत हर्षिता दास खाकी महाराज ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं पकवानों का भोग अर्पित किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में अन्नकूट की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। महोत्सव के अंतर्गत शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। शाम 6:15 बजे महाआरती की जाएगी तथा रात्रि 9:15 बजे श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए भक्ति एवं धार्मिक वातावरण में प्रभु आराधना का विशेष अवसर रहेगा। आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यह आयोजन  महंत मेवाड़ महामंडलेश्वर नैमिष दास खाकी महाराज एवं पीठाधीश्वर महंत डॉ. हर्षिता दास खाकी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। मंदिर प्रबंधन ने समस्त धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर भजन-कीर्तन, महाआरती एवं महाप्रसाद का लाभ लेने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने