293 वे उर्स मुबारक़ मे आज 09/11/2026 को होगी कुल की महफ़िल और फ़ातिहा*

293 वे उर्स मुबारक़ मे आज 09/11/2026 को होगी कुल की महफ़िल और फ़ातिहा*



उदयपुर दिनाँक 08/11/2026 

हज़रत शाह सय्यद अब्दुल शकूर साबिर अली चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह ( इमली वाले बाबा ) का गुलाब बाग स्तिथ दरगाह पर रविवार को आस्ताने आलिया पर पेश हुआ ग़ुस्ल और संदल !

दरगाह इन्तेजामिया कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक शाह "बहादुर " ने बताया की हज़रत इमली वाले बाबा के 293 वे उर्से पाक मे दिनांक 08/11/2026 रविवार को बाद नमाज असर के मुख्य चादर शरीफ फारुके - ए - आज़म नगर से हज्जन नसीम हुसैन नूरी और अंजुमन चौक से मोहम्मद शफी मेवाफरोश के नेतृत्व मे चादर शरीफ का जुलुस गुलाब बाग की शेर वाली फाटक से रवाना होकर दरगाह शरीफ पहुँचकर पेश कर मुल्क मे अमनो अमान और खुशहाली की दूआ की गईं इस चादर शरीफ के जुलुस मे मयूर बेंड के द्वारा नातो का नजराना पेश करते हुए चल रहा था तो वही हकीम भाई घोड़ी वालो की घोड़िया आकर्षक नृत्य करती हुई चल रही थी तो वही दर्वेश, कलंदर और मलंग हजरात अपने अनुठे अंदाज मे अपने करतब दिखाते चल रहे थे! इसके बाद नमाजे ईशा के महफ़िले शमा का प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमे दरगाह के पगड़ीबंध कव्वाल आसिफ नजीर नियाजी और उनके हमनाओ ने कलाम " ताजदारे हरम हो निगाहेँ करम, और तू बड़ा गरीब नवाज है " का नजराना पेश किया इसके बाद ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने से आए कव्वाल इरशाद दिलशाद साबरी ने सूफियाना कलामो से शमा बाँध दिया देर रात्रि मे बाबा साहब के मजार को ग़ुस्ल देकर संदल पेश किया गया इस मौके पर महफ़िल खाना जायरिन और सामेइन हज़रात से भरा हुआ था! कल दिनांक 09/11/2026 सोमवार को बाद नमाज जौहर के कुल की महफ़िल होगी! और असर की नमाज के बाद कुल की रस्म अदा की जाएगी!


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने