कंपनी के डिजिटल बदलाव को कर्मचारी सेवाओं और प्रक्रियाओं तक मिलेगा विस्तार

 कंपनी के डिजिटल बदलाव को कर्मचारी सेवाओं और प्रक्रियाओं तक मिलेगा विस्तार 



विवेक अग्रवाल

 


उदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों की आधिकारिक यात्रा को आसान, तेज और डिजिटल बनाने के लिए उबर फॉर बिजनेस के साथ साझेदारी की है। इस पहल के तहत उबर ऐप में हिंदुस्तान जिंक का एक विशेष बिजनेस प्रोफाइल जोड़ा जाएगा, जिससे कर्मचारी यात्रा बुकिंग, कॉर्पोरेट बिलिंग और ट्रैवल मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे।


इस साझेदारी के माध्यम से कर्मचारी अपने मौजूदा उबर ऐप में व्यक्तिगत और आधिकारिक प्रोफाइल के बीच आसानी से बदलाव कर सकेंगे। उन्हें भारत के 120 से अधिक शहरों में व्यावसायिक यात्राओं, मीटिंग्स, साइट विजिट्स, एयरपोर्ट ट्रांसफर, क्लाइंट मीटिंग्स और इंटर-सिटी यात्रा के लिए उबर फॉर बिजनेस की सुविधा मिलेगी। इस पहल की एक महत्वपूर्ण विशेषता कॉर्पोरेट बिलिंग का डिजिटल एकीकरण है। इससे यात्रा बुकिंग से लेकर भुगतान और बिलिंग तक की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी, साथ ही कर्मचारियों को आधिकारिक यात्रा प्रबंधन में अधिक सुविधा मिलेगी।


इस साझेदारी पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि, हम एक अधिक डिजिटल और चुस्त कार्यस्थल के निर्माण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल संचालन में तकनीक का उपयोग करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों के रोजमर्रा के अनुभवों को भी आसान बनाना है। उबर फॉर बिजनेस के साथ यह साझेदारी कर्मचारियों को एक परिचित प्लेटफॉर्म पर सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान करेगी, साथ ही बुकिंग, बिलिंग और यात्रा प्रबंधन की जटिलताओं को कम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने