उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनसंवाद एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

 उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनसंवाद एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम



विवेक अग्रवाल

उदयपुर । स्वच्छता ही सेवा रेल पखवाड़ा के तहत आज उदयपुरसिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष रेल जनसंवाद 6.0 का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी एवं स्टेशन अधीक्षक उदयपुर सिटी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक उदयपुर सिटी एवं उप स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य के द्वारा यात्रियों के साथ और इंस्ट्रक्शन किया गया और रेलवे के यात्रियों के द्वारा से उनकी समस्याएं जानी एवं सुझाव लिए गए इस कड़ी में आगे यात्रियों को विशेष रूप से स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने एवं सूखा कचरा एवं गीला कचरा का निस्तारण उचित रूप से करने के समझाया गया एवं यात्रियों को जागरूक किया गया की स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखें एवं गीला कचरा एवं सूखा कचरा को उसकी जगह सुनिश्चित जगह पर डालने हेतु जागरूक किया गया I इस दौरान स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता प्रबंधन (SWM) 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, कूड़ेदानों का उचित उपयोग करने तथा स्टेशन की साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित करने हेतु नियमित उद्घोषणा करने पर भी जोर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने