रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

 रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 



विवेक अग्रवाल


उदयपुर। वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा प्रायोजित ब्लॉसम इंटरैक्ट क्लब एवं इंटरैक्ट क्लब ऑफ टॉयलैंड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की अध्यक्ष रोटेरियन कुकू लखारी ने बताया कि 72वें वन्यजीव सप्ताह समारोह के अंतर्गत गुलाब बाग में आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉसम इंटरैक्ट क्लब के तरण सिंह दहियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि इंटरैक्ट क्लब ऑफ टॉयलैंड के सक्षम नागदा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लेकर वन्यजीवों, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग, उदयपुर की ओर से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के उदयपुर प्रभाग एवं ग्रीन पीपल सोसाइटी के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ प्राकृतिक संसाधनों, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीवों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका समझने का अवसर मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने