भारत स्काउट गाइड के सदस्य निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं पंचायत व जिला परिषद चुनाव में भारत स्काउट गाइड के सदस्य निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित पंचायत में जिला परिषद चुनाव के द्वितीय चरण में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला सीकर के तत्वावधान में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, आचू मीणा के मार्गदर्शन जिले के विभिन्न गांवों में मतदान स्थल पर निशुल्क सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय संघो के सचिव प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स जिला कमिश्नर,स्काउट व गाइड प्रभारी के निर्देशन में विद्यालय एवं महाविद्यालय, ओपन ग्रुपों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउट मास्टर ,गाइड कैप्टन द्वारा वृद्ध जनों एवं दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल के माध्यम से मतदान बूथ तक ले जाना व लाना तथा मतदान केंद्र पर विभिन्न व्यवस्थाओं जल व्यवस्था, वह अन्य व्यवस्था में बी एल ओ, पीठासीन अधिकारी के द्वारा बताए गए जा रहे कार्यों में सहयोग प्रदान करने का कार्य प्रातः 6:00 बजे सायकाल 7:00 बजे तकसे लगातार कर रहे हैं और आगामी तीनों चरणों में सेवा का कार्य जारी रहेगा। उत्कृष्ट कार्य करने में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छाजा की नांगल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय होद, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोकुल का बास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर पाटन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नारदा, राजकीय उ माध्यमिक विद्यालय बुर्जा की ढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घसीपुरा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थोई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिपलाटा, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय रामपुरा खंडेला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुमान सिंह खंडेला के स्काउट गाइड की सेवाएं शानदार रही
Tags
घर्म
