छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई*

 *छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई*


रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान

सीकर, 28 अक्टूबर। अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति) ने आदेश जारी कर विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षण संस्थाओं एवं विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की है।


आदेशानुसार 29 सितंबर 2026 में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन, नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने तथा राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है। आदेश के शेष दिशा-निर्देश एवं शर्तें यथावत रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने