काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्णा सिंह नेशनल फोटोग्राफी अवार्ड' से सम्मानित
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l राज्य ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित 19वीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी में मिला सम्मान ₹20,000 की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय BHU के दृश्य कला संकाय फैकल्टी ऑफ़ विसुअल आर्ट्स में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्णा सिंह ने विश्वविद्यालय और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है 5 अक्टूबर को आयोजित एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें 19वीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला' प्रतियोगिता के अंतर्गत नेशनल फोटोग्राफी अवार्ड से सम्मानित किया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें राज्य ललित कला अकादमी द्वारा प्रदान किया गया समारोह के दौरान कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेजोड़ फोटोग्राफी कौशल की सराहना करते हुए उन्हें ₹20,000 की सम्मान राशि नकद पुरस्कार अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र अप्प्रेसियशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया
कलात्मक दृष्टि और समर्पण की पहचान 19वीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों वरिष्ठ और उभरते हुए फोटोग्राफरों ने अपनी कृतियाँ भेजी थीं कृष्णा सिंह द्वारा खींचे गए छायाचित्रों में रचनात्मकता बारीकी और भारतीय संस्कृति व कला का अद्भुत संयोजन देखने को मिला निर्णायक मंडल ने उनके कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए चुना विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर कृष्णा सिंह की इस उपलब्धि पर दृश्य कला संकाय सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है संकाय प्रमुख (Dean) तथा वरिष्ठ प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कृष्णा सिंह का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और प्रतिभा का परिणाम है बल्कि यह दृश्य कला संकाय और BHU के गौरव को भी बढ़ाता है उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं और विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी
कृष्णा सिंह की प्रतिक्रिया
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कृष्णा सिंह ने कहा राज्य ललित कला अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलना मेरे लिए अत्यंत गर्व और अभिमान का क्षण है मैं अपने संकाय बीएचयू प्रशासन और सहयोगियों का आभारी हूँ जिन्होंने हमेशा मेरे काम को प्रोत्साहित किया यह पुरस्कार मुझे फोटोग्राफी के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देगा।
