समाजसेवा एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l आज दिनाँक 7.10.2026 को स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल बनपुरवां रमना वाराणसी में किया गया शिविर का आयोजन 97 यूपी बटालियन एनसीसी वाराणसी एवं हरशंकरानंद हॉस्पिटल सुंदरपुर के सहयोग से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी के अधिकारीगण कैडेट्स एवं अन्य स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
शिविर का शुभारंभ कैम्प कमाण्डेन्ट लेफ्टिनेंट कर्नल शुभाशीष मजूमदार स्वयं के रक्तदान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है शिविर में योग्य एवं इच्छुक एनसीसी कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान किया चिकित्सा दल द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया गया रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं जलपान भी प्रदान किया गया एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां कैडेट्स में अनुशासन नेतृत्व सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना को मजबूत करती हैं रक्तदान शिविर के माध्यम से कैडेट्स ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और एकता एवं अनुशासन की भावना को सार्थक रूप से प्रदर्शित किया शिविर के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं चिकित्सा दल स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की सहायता करना था।
