विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्काउट गाइड इको क्लब सदस्यों ने किएअनेक कार्यक्रम सुमन के मानव श्रृंखला बनाकर हाथ धुलाई का संदेश

 विश्व हाथ धुलाई दिवस पर 

स्काउट गाइड इको क्लब सदस्यों ने किएअनेक कार्यक्रम


सुमन के मानव श्रृंखला बनाकर हाथ धुलाई का संदेश




राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत आज राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर व विभिन्न स्थानीय संघ के अनेक स्थानों, इको क्लबो में , स्काउट गाइड ग्रुपो में विश्व हाथ धुलाई दिवस का आयोजन कर अनेक कार्यक्रम आयोजित करते हुए हाथ जुलाई की महत्ता पर कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी क्रम में स्काउट गाइड जिला मुख्यालय व बड़ा तालाब सीकर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया है जिसमें भाषण, नाटक ,गीत, कविता और मानव श्रृंखला बनाकर जो कि हाथ धुलाई की विधि है इसका व्यावहारिक प्रदर्शन किया इस अवसर पर आचू मीणा सी ओ गाइड सीकर ने सभी स्काउट रोवर रेंजर व इको क्लब सदस्यों को हाथ धुलाई की शपथ दिलाई । हाथ धोने के तरीके बताए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुर्जा की ढाणी, राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणगढ़, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी नीमकाथाना सहित अनेक स्थानों पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा विश्व 8 जुलाई का कार्यक्रम आयोजित कर घर घर संपर्क कर

सुमन के को अपनाओ जीवन को स्वस्थ बनाओ का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने