नीमकाथाना में नगर पालिका विभाग और चिकित्सा विभाग नीमकाथाना की संयुक्त कार्यवाही से विभिन्न स्थानों पर फागिंग की कार्यवाही हुई*

 *नीमकाथाना में नगर पालिका विभाग और चिकित्सा विभाग नीमकाथाना की संयुक्त कार्यवाही से विभिन्न स्थानों पर फागिंग की कार्यवाही हुई*





*नीमकाथाना मैं आज प्रशासनिक महकमों की प्रशंसनीय कार्यवाही*

रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान

नीमकाथाना में स्थानीय समाचार पत्रों  इलेक्ट्रिक न्यूज़ों में घर-घर में चिकनगुनिया मलेरिया डेंगू के मच्छरों का जमावड़ा होने की खबर छपने और वायरल होने के उपरांत  नीम का थाना के प्रशासनिक महकमो में नगर पालिका विभाग और चिकित्सा विभाग नीमकाथाना की संयुक्त कार्यवाही से आज नीमकाथाना शहर के विभिन्न स्थानों पर मच्छरों की रोकथाम हेतु फॉगिंग मशीन द्वारा स्प्रे की कार्यवाही संपन्न की गई ।

जिसमें आज (एमसीएच) अर्थात जनाना चिकित्सालय नीमकाथाना और नीम का थाना के ही वार्ड नंबर 26 में मशीन द्वारा आज फागिंग की कार्यवाही संपन्न हुई ।जिससे कि आमजन को राहत महसूस होगी और आम जन असमय ही काल के मुंह में जाने से बचेंगे ।

नीमकाथाना के संयुक्त प्रशासनिक कार्यवाही जो आज संपन्न की गई वैसी नीमकाथाना नगर के सभी स्थानों पर ऐसी कार्यवाही संपन्न होने पर भयानक कीटनाशक और जानलेवा मच्छर नहीं पनपेगें  और *स्वस्थ जन और स्वस्थ नगर* का नारा सार्थक होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने