*कोर्ट के आदेश पर दर्ज मामले में पुलिस की सुस्ती, बयान के बाद भी कार्रवाई नहीं
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
उच्चैन (भरतपुर) उच्चैन थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए सोशल मीडिया पर बदनामी करने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला दर्ज हुए लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित द्वारा न्यायालय की शरण ली गई थी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उच्चैन थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पीड़ित के बयान धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। साथ ही पुलिस द्वारा भी पीड़ित के बयान ले लिए गए हैं
इतनी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
