मंदिर माफी जमीन पर अवैध कॉलोनियां, प्रशासन मौन
ताला में काटी जा रही अवैध कॉलोनी।
ताला | जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र
के ताला कस्बे में भू-माफियाओं द्वारा मंदिर माफी व पीर माफी की जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटने का मामला सामने आया है। ताला पुलिस चौकी के पीछे जयचंदपुरा रोड पर खसरा नंबर 350 की लगभग 10 बीघा जमीन पर बुलडोजर चलाकर कॉलोनी विकसित की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन को कई बार इसकी सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में कॉलोनी में काम तेजी से जारी है और भू-माफियाओं ने क्षेत्र में खुलेआम अवैध गतिविधियां चला रखी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन केवल कागजों पर खानापूर्ति कर रहा है, जबकि मौके पर कोई अधिकारी कार्रवाई करने नहीं पहुंचा।
