*पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में नामिका निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना*
*उपायुक्त लेखराज मीना ने किया विद्यालय के विभिन्न विभागों और सदनों का निरीक्षण, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रयोगशाला का किया उद्घाटन*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज , राजस्थान
पाटन :- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के उपायुक्त लेखराज मीना की अध्यक्षता में नामिका निरीक्षण आयोजित किया गया। निरीक्षण दल में जेएनवी उदयपुर के प्राचार्य घनश्याम मीना, जेएनवी बांसवाड़ा-द्वितीय के प्राचार्य अब्दुल हामिद तथा जेएनवी पलवल की उपप्राचार्य अनुराधा शामिल रहीं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं दल के सदस्यों ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गतिविधियों के संचालन की सराहना करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इसके साथ ही विद्यालय के विभिन्न विभागों और सदनों का निरीक्षण कर नियमित गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उपायुक्त लेखराज मीना ने अपने संबोधन में कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन का वर्तमान संचालन संतोषजनक है। विद्यार्थियों और कर्मचारियों में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, उनमें पूरा विद्यालय एकजुट होकर श्रेष्ठ परिणाम देने का प्रयास करे। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को आगामी कार्यक्रमों की योजना समय रहते तैयार कर उन पर तत्परता से कार्य करने की सलाह दी। साथ ही आश्वस्त किया कि विद्यालय को जिस भी क्षेत्र में सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय की आर्ट एंड क्राफ्ट प्रयोगशाला का उद्घाटन भी किया। विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और निरीक्षण कर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और पीएम श्री नवोदय विद्यालय का पाटन के समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे।
उप प्राचार्य मंजू श्रीवास्तव ने भी सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
