अहमदाबाद में गूँजी सामाजिक एकता की हुंकार

 अहमदाबाद में गूँजी सामाजिक एकता की हुंकार 



अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का राष्ट्रीय मंथन संगठन को मिलेगी नई गति


डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी अहमदाबाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि ऐतिहासिक अहमदाबाद में जायसवाल भवन नाना चिलोड़ा में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई देशभर से जुटे 200 से अधिक पदाधिकारियों ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण सामाजिक एकता जनसेवा डिजिटल सशक्तीकरण एवं समाज के सर्वांगीण विकास पर सार्थक मंथन किया बैठक ने महासभा के राष्ट्रीय विस्तार और भावी कार्ययोजना को नई दिशा एवं गति प्रदान की कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित सदस्यों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत् सांगठनिक ध्वजारोहण के साथ हुआ तत्पश्चात् आराध्यदेव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक आरती की गई आध्यात्मिक आस्था सांस्कृतिक गौरव एवं संगठनात्मक चेतना से ओतप्रोत इस मंगलमय शुरुआत ने संपूर्ण आयोजन को सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समर्पण की भावना से अभिसिंचित किया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक पन्नालाल जायसवाल तथा राष्ट्रीय संरक्षक किशोर हेमराज जायसवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई वरिष्ठ संरक्षकों के अनुभव दूरदर्शिता एवं मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में महासभा की वर्तमान गतिविधियों संगठनात्मक चुनौतियों और भावी योजनाओं पर गंभीरतापूर्वक विमर्श किया गया कार्यक्रम का कुशल अनुशासित एवं प्रभावी संचालन महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य वर्धनम ने किया उन्होंने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही उन्होंने प्रदेश एवं विभिन्न इकाइयों से सामाजिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी समयबद्ध रूप से केंद्रीय नेतृत्व को उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि अधिकृत प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से महासभा की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पगड़ी माला साफा तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया पारस्परिक सम्मान आत्मीयता और संगठनात्मक गौरव से परिपूर्ण यह अवसर महासभा की सामूहिक शक्ति आपसी सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का प्रेरक उदाहरण बना देशभर से 200 से अधिक पदाधिकारियों की गरिमामयी सहभागिता ने महासभा की राष्ट्रीय व्यापकता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। राष्ट्रीय संरक्षकों ने अपने मार्गदर्शन में सामाजिक एवं सांगठनिक एकता के लिए अतीत में किए गए प्रयासों का स्मरण करते हुए भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने एक संगठित सशक्त एवं जनोन्मुखी महासभा के निर्माण के साझा स्वप्न को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों आपसी सहयोग और निरंतर सक्रियता का महत्व रेखांकित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की भावी दिशा सामाजिक एकता कार्यकर्ताओं की भूमिका और समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विचार रखे उन्होंने पदाधिकारियों से अपने अपने दायित्वों का ईमानदारी निष्पक्षता निष्ठा एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से निर्वहन करने का आग्रह किया साथ ही यह विचार भी रखा गया कि यदि कोई पदाधिकारी किसी कारणवश अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हो तो संगठन के कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए किसी अन्य योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता को अवसर प्रदान किया जाना चाहिए बैठक में संगठनात्मक अनुशासन पारस्परिक समन्वय उत्तरदायित्व की भावना और सामूहिक नेतृत्व को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए महासभा की गतिविधियों को अधिक व्यापक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने तथा प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर सार्थक चर्चा की बैठक में विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्षों प्रदेश प्रभारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया इनमे प्रदीप भाई जायसवाल बड़ोदरा किशोर हेमराज जायसवाल इंदौर पन्नालाल जायसवाल अहमदाबाद पूनम गुप्ता जयपुर लक्ष्मी जायसवाल दौसा पूनम चौधरी दिल्ली मनीषा सुवालका जयपुर ड़ॉ हर्षा मनीष जायसवाल बड़ोदरा डॉ. अरविन्द जायसवाल जयपुर डॉ. संगम लाल जायसवाल प्रयागराज डॉ. राजेश जायसवाल इंदौर सुमित जायसवाल इंदौर मनोज शाह फरीदाबाद नीरज जायसवाल अयोध्या अनिल राय नरसिंहपुर लक्ष्मण जायसवाल प्रयागराग जयेन्द्र नाथ जायसवाल गोरखपुर ड़ॉ संतोष जायसवाल मुंबई सौदागर जायसवाल नेपाल अजय जायसवाल दिल्ली किशन भगत दिल्ली ड़ॉ राधे श्याम जायसवाल वाराणसी तारकेश्वर जायसवाल मिर्ज़ापुर रामशंकर जायसवाल लखनऊ कैलाश चौधरी उदयपुर ड़ॉ अमरनाथ जायसवाल हैदराबाद आदि सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए चर्चा के दौरान जाति जनगणना में सरकारी अभिलेखों एवं अधिसूचित नामावली के अनुरूप कलवार कलाल कलार जैसे समुदायगत नामों के सही अंकन की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए गए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रदेशों में सामाजिक भवनों के निर्माण कलचुरि वंश के इतिहास पर अधिकाधिक शोध पुरातात्त्विक अध्ययन विद्वत् गोष्ठियों के आयोजन तथा सामाजिक महापुरुषों एवं मनीषियों की गौरवगाथा को संरक्षित कर भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई इसके अतिरिक्त सामाजिक संगठन की सामूहिक शक्ति राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में समाज की सहभागिता प्रदेशवार सामाजिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन तथा सक्रिय अनुशासित एवं समर्पित समाजसेवियों को महासभा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया महासभा के डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल ने आधिकारिक वेबसाइट की प्रगति साझा करते हुए बताया कि लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है वेबसाइट को देशभर के सदस्यों को जोड़ने, सूचनाओं के प्रभावी प्रसार इकाइयों के बीच समन्वय तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने की महत्वपूर्ण पहल बताया गया महासभा के कार्यों को गति प्रदान करने और बिहार प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। सुभाष कुमार चौधरी बबलू चौधरी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया जबकि रितु जायसवाल को बिहार प्रदेश प्रभारी और अर्जुन चौधरी जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई इन नियुक्तियों को बिहार प्रदेश में महासभा के संगठनात्मक विस्तार कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा सामाजिक गतिविधियों को अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया आशा व्यक्त की गई कि नई जिम्मेदारियों के माध्यम से प्रदेश में संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी और महासभा के सामाजिक उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी बैठक के दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद सिंह मेवाड़ा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजेश पूनमचंद मेवाड़ा राजस्थान प्रभारी डॉ. अरविन्द जायसवाल राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता तथा महिला कोषाध्यक्ष मनीषा सुवालका ने संयुक्त रूप से आगामी उच्चाधिकार समिति की बैठक राजस्थान की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी जोधपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं मेहरानगढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक शान और सूर्यनगरी के विशिष्ट सांस्कृतिक वैभव के लिए प्रसिद्ध जोधपुर में आगामी बैठक आयोजित करने के प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल का मानना रहा है कि निर्भीकता ईमानदारी एवं सामाजिक पारदर्शिता के साथ प्रकाशित पत्रिका समाज का दर्पण होती है। इसी विचारधारा के अनुरूप मनोज शाह के नेतृत्व में दिल्ली से प्रकाशित पत्रिका जायसवाल जागृति का सम्मानित मंच द्वारा विमोचन किया गया पत्रिका की प्रतियाँ उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उपलब्ध कराई गईं इस अवसर पर रामलला की नगरी अयोध्या से पधारे नीरज जायसवाल ज्ञानेश्वर जायसवाल डॉ. मधुर जायसवाल एवं शैलेश जायसवाल ने राममंदिर का प्रसाद वितरित किया तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए इस प्रसंग ने आयोजन में सांस्कृतिक आस्था सामाजिक आत्मीयता और पारस्परिक सद्भाव के भाव को और सुदृढ़ किया राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के सफल आयोजन में युवा साथी कमलेश मदनलाल जायसवाल सुरेशभाई संजयभाई जायसवाल अजयभाई जायसवाल हरिप्रकाशजी जायसवाल रविकुमार चिमनभाई हर्षदभाई जायसवाल कोमलबेन जायसवाल राजूभाई साव सी.एल. गुप्ताजी संजयभाई शीतलाप्रसाद जायसवाल टीकमजी जायसवाल डॉ. हर्षाबेन जायसवाल सुधाबेन जायसवाल पंकजभाई कैलाशचंद जायसवाल राकेश जायसवाल अरविंदभाई जायसवाल मोडासा एवं सविता जायसवाल सहित अनेक सहयोगियों ने योगदान दिया अहमदाबाद शहर जिला जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा महिला महासभा एवं युवा महासभा की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास समर्पण एवं संगठनात्मक भावना की सराहना की गई सविता जायसवाल एवं महासभा के राष्ट्रीय सचिव हरि प्रकाश जायसवाल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तत्पश्चात् सुरुचिपूर्ण सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसने पूरे कार्यक्रम को आत्मीयता सौहार्द और पारस्परिक सद्भाव के वातावरण में पूर्णता प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने