डॉ भगत बनाये गए अभा कलचुरि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे व राष्ट्रीय महासचिव एमएल रॉय के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी एक पत्र में कलचुरि समाज के प्रति समर्पित व समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले वाराणसी निवासी डॉ उदय शंकर भगत को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है डॉ भगत के इस मनोनयन पर कलचुरि समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वह इस दायित्व को निभाते हुए समाज के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभाएं
गे।
