जयपुर में पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह 18 अक्टूब
पत्रकारों के लिए नई व्यावसायिक संभावनाओं और आय के नए स्रोत विकसित करने के उद्देश्य से डॉगमा सॉफ्ट लिमिटेड की ओर से 18 अक्टूबर को जयपुर में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में न्यूज ढाणी के नए वेंचर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और पत्रकारों के लिए उपलब्ध नई व्यवसायिक संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में अच्छा कार्य कर रहे पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कंपनी फाउंडर एवं सीईओ द्वारा बिजनेस ग्रोथ, नई सेवाओं, कार्य विस्तार तथा आय के नए अवसरों को लेकर जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों के प्रश्नों और कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लाइव FAQ सेशन भी आयोजित होगा।
कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा लाइव प्रशिक्षण, बिजनेस विस्तार एवं नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। पत्रकारों को डॉगमा सॉफ्ट के मौजूदा कार्यों एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही हेड ऑफिस में कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात का अवसर भी मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए होटल स्टे, लंच एवं नेटवर्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा।
कार्यशाला 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे डॉगमा बिजनेस हब, एफसी-10, महल रोड, आर.टेक मॉल के पास, जगतपुरा, जयपुर में आयोजित होगी। आयोजकों ने बताया कि सीटें सीमित हैं, इसलिए पत्रकार साथियों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।
