सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद, पार्षदों व प्रत्याशियों का सम्मान

 सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद, पार्षदों व प्रत्याशियों का सम्मान



जयपुर। सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र की ओर से रविवार को कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ राजस्थान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनसंवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। पार्षदों और प्रत्याशियों का किया सम्मान, कार्यक्रम के दौरान सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने पार्षदों का माला, साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, महापौर सुनील कोठारी, उपमहापौर सरोज कंवर, जिला महामंत्री राजेश ताम्बी, रेखा राठौड़ सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभाव को लेकर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के साथ जनसंवाद भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने