*शक्त्ति सुरक्षा अभियान*
*नवरात्रि में महिला सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट - एसपी रोशन मीना*
रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत , जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
टोंक ( शिंभू सिंह शेखावत), पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के आदेशानुसार अति० पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल टोंक कमल प्रसाद मीणा के निर्देशन में शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्रि में महिला सुरक्षा के लिए टोंक पुलिस अलर्ट, गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, शक्ति टीम एवं सादा वस्त्रों में महिला कानिस्टेबल एवं 112 मोबाईल यूनिट द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान जिले में आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यकमो में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उददेश्य से टोंक पुलिस द्वारा शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
कालिका पेट्रोल यूनिट की विशेष तैनातीः-
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम स्थलों पर कालिका पेट्रोल यूनिट की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। ये यूनिट कार्यक्रम स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करेंगी। दिनांक 13 अक्टूबर मंगलवार को शीतल होटल टोंक व कल्पना मैरिज गार्डन में कालिका पेट्रोल यूनिट ने गरबा व डांडिया कार्यकम तथा दिनांक 13 अक्टूबर मंगलवार को देवली की कालिका पेट्रोल यूनिट ने अटल उधान व छत्री चौराहा देवली, में गरबा व डांडिया कार्यकमों में उपस्थित रहकर महिलाओं व बालिकाओं को राजकोप एप्स, आत्मरक्षा महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

